वो चाहते है की गगन छू ले
पर गगन उनसे उतना ही दूर जाता हे
गगन छूने की इस कोशिश ही
उनकी सबसे ऊंची उड़ान बनाती है
मुंह में दाना लेकर
जब वो गोता लगाते है
दिन भर की थकान के बाद
वो मिलो उड़ते जाते हे
दाना लेकर जब वो
अपने घर को आते है
मिलो उड़ते के बाद
वो थक के चूर हो जाते हे
दाना पाकर जब
उनके बच्चे के चहेरे पर जो
मुस्कान आती है
यही मुस्कान उनमें दुबारा
उड़ने का हौसला जगाती है

